6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अपने बोल्ड कपड़ों और बयानों से विवादों में रहने वालीं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को हाल ही में दुबई में एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना दुबई की एक सड़क में हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रोते हुए एक वीडियो जारी कर पूरी आपबीती सुनाई है।
खुशी मुखर्जी ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ;कुछ लोग बिना किसी वजह के पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं। इस बार ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली हूं और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है। पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही। थाना खाली रहता है, लेकिन महिला अधिकारी भी कार्रवाई करने से हिचक रही हैं। खैर, दुबई भी अलग नहीं है। लगता है पूरी दुनिया हमें शरिया कानून मानने के लिए दबा रही है।’

वीडियो में खुशी रोते हुए कह रही हैं, ‘ऐसा लग रहा है जैसे सड़क में चलना कोई जुर्म हो। बाइक पर जाते हुए उसने मुझे बहुत जोर से मारा। पुलिस स्टेशन में जाकर भी क्या होगा। रोड पर कैमरा तो लगे नहीं हैं। मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं। कहीं पर भी जाती हूं, लोग मेरा पीछा करते हैं। क्रिमिनल जैसे दिखने वाले लोग।’

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी को रोता देख, आसपास के लोग उनकी मदद की कोशिश कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि उन्हें क्या हो गया। लेकिन एक्ट्रेस हर किसी को नजरअंदाज कर रोती हुईं सड़क पर वॉक कर रही हैं।
कैप्शन के अनुसार, ये घटना दुबई की है, हालांकि एक्ट्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो का बैकग्राउंड भारत का ही है।
दीवाली में एक्ट्रेस ने सड़क में किया था हंगामा
चंद महीने पहले ही दीवाली के मौके पर खुशी मुखर्जी ने मुंबई की सड़क पर जमकर हंगामा किया था। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पटाखे बेचने वाले एक शख्स की दुकान का सामान फेंककर बदसलूकी करती दिखी थीं। इस दौरान उन्होंने समझाने आए एक पुलिसवाले से भी बदतमीजी की थी।


बता दें कि खुशी कपूर अपने बोल्ड कपड़ों के चलते भी विवादों में रह चुकी हैं। उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में कई बार पुलिस शिकायतें भी दर्ज हुई हैं।







































