4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अल्लू अर्जुन मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और दादी के निधन की खबर के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्टर अल्लू रामलिंगैया की पत्नी और ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नमा का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। उनके निधन का कारण उम्र से जुड़ी बीमारियां बताया जा रहा है।
न्यूज वेबसाइट गुल्टे के अनुसार, अल्लू कनक रत्नमा ने रात को 1:45 बजे अंतिम सांस ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका शरीर उनके बेटे और मशहूर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के घर सुबह 9 बजे लाया जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर में कोकापेट में किया जाएगा। इसमें परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे।
वहीं, अल्लू अर्जुन मुंबई से हैदराबाद लौटे और अपनी दादी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुपरस्टार चिरंजीवी भी उनके साथ नजर आए।
डायरेक्टर त्रिविक्रम और प्रोड्यूसर नागा वंसी समेत कई फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स अल्लू परिवार के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।

डायरेक्टर त्रिविक्रम के साथ चिरंजीवी और अल्लू अर्जुन।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही दुखद खबर मिली, उनके पोते और सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।
एक्टर वेंकटेश, वरुण तेज, साई दुर्गा तेज और वैष्णव तेज ने अल्लू कनक रत्नम्मा को अपनी श्रद्धांजलि दी और परिवार से संवेदना जताई।

एक्टर वेंकटेश ने अल्लू अर्जुन से गले मिले और अल्लू की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
वहीं, नगा चैतन्य ने भी उन्हें याद किया और परिवार को सहानुभूति दी

एक्टर नगा चैतन्य अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे।
सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी। एक फैन ने लिखा, “अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नम्मा जी का आज निधन हो गया। मजबूत रहें, ओम शांति।” दूसरे ने लिखा, “अल्लू परिवार के लिए बड़ा नुकसान। ओम शांति।”

एक अन्य इंटरनेट यूजर ने अल्लू अर्जुन की दादी के साथ पुरानी फोटो साझा करते हुए लिखा, “अल्लू कनक रत्नम्मा, अल्लू अर्जुन की दादी, आज निधन हो गया। ओम शांति। अल्लू अर्जुन अन्ना, हम आपके साथ हैं।”





































