
Bank of Baroda Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 82,956 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।
5 साल की एफडी स्कीम पर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है ये सरकारी बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक 444 दिनों वाली ‘bob Square Drive Deposit Scheme’ पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को सबसे ज्यादा 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है।
2,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 82,956 रुपये तक का फिक्स ब्याज
अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,73,380 रुपये मिलेंगे, जिसमें 73,380 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे, जिसमें 81,568 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है और अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल की एफडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,82,956 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 82,956 रुपये भी शामिल हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस एफडी स्कीम में आपको 100 प्रतिशत गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलेगा, क्योंकि इसमें आपको टीडीएस चुकाने की भी जरूरत नहीं होगी।






































