
अगर आप नया घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि बैंक ऑफ और एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) में से किस बैंक से होम लोन लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। दोनों ही सरकारी बैंक आकर्षक ब्याज दर, आसान प्रोसेस और भरोसेमंद सर्विस का दावा करते हैं, लेकिन असली फर्क प्रोसेसिंग फीस, ब्याज दर और लोन अप्रूवल क्राइटेरिया में होता है। आइए, हम यहां जानते हैं कि इन दोनों में कौन सा बैंक दे रहा है सस्ता होम लोन, कितना देना पड़ रहा है प्रोसेसिंग चार्ज, और क्या आप इसके लिए एलिजिबल हैं या नहीं।
बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन
सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा मौजूदा समय में 7.45 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। यहां यह समझ लें कि बैंक की जो भी शुरुआती ब्याज दर होती है, वही सबसे सस्ती ब्याज दर होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा कई तरह के होम लोन मुहैया कराता है, यह आपकी जरूरत और पात्रता पर निर्भर करता है। bankbazaar के मुताबिक, प्रोसेसिंग फीस के तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा फिलहाल 0.50 प्रतिशत तक चार्ज वसूल रहा है। यह राशि कम से कम 8500 रुपये और मैक्सिमम 25,000 रुपये हो सकता है। बैंक प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज नहीं ले रहा है। लोन की अवधि मैक्सिमम 30 साल तक है। बैंक फ्लोटिंग रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा मैक्सिमम 10.20 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
एसबीआई का होम लोन
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई मौजूदा समय में 7.50 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। यानी यह बैंक की तरफ से होम लोन पर सबसे सस्ता ब्याज है। एसबीआई होम लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज 0.35 प्रतिशत से शुरू है। एसबीआई भी प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज नहीं ले रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बेंचमार्क दर (रेपो रेट) में परिवर्तन होने पर, होम/होम संबंधी लोन अकाउंट की ब्याज दर में भी बदलाव होगा। रेपो दर में वृद्धि के चलते होम/आवास से संबंधी लोन की ब्याज दर में भी वृद्धि होगी। एसबीआई फिलहाल फ्लोटिंग रेट पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इस बैंक से भी आप मैक्सिमम 30 साल तक की ईएमआई पर होम लोन ले सकते हैं।
किसका है सस्ता और क्या आपको मिलेगा?
दोनों बैंकों की शुरुआती ब्याज दर को देखा जाए तो बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन एसबीआई के मुकाबले सस्ता दिख रहा है। एक तो ब्याज दर में अंतर है और दूसरा प्रोसेसिंग फीस में भी ज्यादा फायदा बैंक ऑफ बड़ौदा में ही है। ऐसे में अगर आप चाहें तो बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन से एसबीआई के मुकाबले सस्ता लोन ले सकते हैं। अब रहा सवाल कि क्या यह आपको मिलेगा? जी हां, यह काफी महत्वपूर्ण है। यहां जान लीजिए कि अगर आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक है तो शुरुआती दर यानी बैंक की सबसे कम ब्याज दर पर आपको होम लोन मिल सकता है। यह आपकी उम्र, पात्रता और सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगा।






































