
आज लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी।
Budget Session Live: संसद का बजट सत्र बीते 28 जनवरी से शुरू हो चुका है। पहले दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके बाद 1 फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट 2026 को पेश किया। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर काफी हंगामा देखने को मिला है और सदन को कई बार स्थगित किया गया है। इस बीच अब बुधवार 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने वाले हैं। आइए जानते हैं संसद के बजट सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…








































