पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल मोहाली में जसविंदर भल्ला के घर पहुंचे और उनके देहांत पर शोक जताया।
पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के अचानक हुए निधन से पंजाब ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उन्हें चाहने वालों में शोक है। जसविंदर भल्ला बीमार चल रहे थे, तबीयत खराब थी, लेकिन उन्होंने सदा अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी। किसी से बीमारी तक का जिक्र नहीं किय
.
मशहूर एक्ट्रेस प्रीति सप्रू ने कहा कि उन्हें अभी-अभी जसविंदर भल्ला के देहांत की खबर मिली है। उन्होंने बताया, “मेरी शुरुआती दो-तीन फिल्मों में उन्होंने काम किया था। कुछ दिन पहले ही मेरी उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन मुझे पता नहीं था कि वे बीमार हैं, वरना मैं जरूर मिलने जाती। वे बहुत बड़े कलाकार थे। अब पंजाबी सिनेमा को चाहने वाले लोग उन्हें याद करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि मेहर मित्तल के बाद जसविंदर भल्ला ने बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया। वे सेट पर भी सभी को सहयोग करते थे। उन्होंने उपासना के साथ कई फिल्में की और उनकी जोड़ी काफी हिट रही। वे चाहते थे कि उनका बेटा भी अपना नाम कमाए।

म्यूजिक कंपोजर व प्रोडयूसर सचिन आहूजा ने भी जसविंदर भल्ला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है।
हंसाया ही नहीं, किसानों को समृद्ध भी बनाया पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि अपनी कला के जरिए हंसी बिखेरने वाली बुलंद आवाज जसविंदर भल्ला हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं। जसविंदर भल्ला ने न सिर्फ कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाया, बल्कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के जरिए खेती-किसानों को समृद्ध बनाने में भी योगदान दिया। अपनी कला की बदौलत वह हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में बसे रहेंगे।
भल्ला अपने निर्माता के पास चले गए
सचिन आहूजा ने कहा कि जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से अपने निर्माता के पास चला गया। शांति से आराम करे भल्ला अंकल..आप स्वर्ग में खुशियां फैलाएं, ओम शांति।

सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने भी शोक जताया।
हंसाने वाला चेहरा आज लाखों प्रशंसकों को दुखी कर गया
पंजाब सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि पंजाबियों को हमेशा हंसाने वाला चेहरा आज लाखों प्रशंसकों को दुखी कर गया है… जसविंदर भल्ला साहब हमेशा पंजाबियों के दिलों में जिंदा रहेंगे… छनकाटे से लेकर सभी पंजाबी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा पंजाबियों को हंसाते रहेंगे… ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें… परिवार और उनके चाहने वालों को उनके भाग्य को स्वीकार करने की शक्ति प्रदान करें…।

वह पिता, गुरु और प्रतिभाशाली अभिनेता थे
पंजाबी अभिनेता एवं सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि यकीन करना बहुत मुश्किल है। मैं सदमे में हूं। वह पूरी इंडस्ट्री में हमारे लिए एक पिता, गुरु और एक प्रतिभाशाली अभिनेता की तरह थे, यादें बनाते थे और परिवार की तरह पलों का आनंद लेते थे।
हमारा रिश्ता बहुत मजबूत था। यह सबसे बुरी खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी विरासत उनके काम के माध्यम से जिंदा रहेगी, और हमारे जीवन पर उनका प्रभाव कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं उन यादों को संजो कर रखूंगा जो हमने साझा कीं और जो सीख उन्होंने मुझे दी। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे जसविंदर भल्ला जी।
जैसा पर्दे पर थे वैसे ही असल जिंदगी में थे डॉ. भल्ला पंजाबी खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के एडिशनल डॉयरेक्टर और डॉक्टर जसविंदर भल्ला के स्टूडेंट डॉक्टर तेजिंदर सिंह रियाड़ ने कहा कि ये बड़ी दुखदाई खबर है। एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के साथ-साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा घाटा है। उन्होंने मुझे 1990 में पढ़ाया है। जैसे डॉ. भल्ला फिल्मी पर्दे पर थे, असल जिंदगी में भी वह वैसे ही थे। पीएयू को उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। दुनियाभर में उनके चाहने वाले आज दुख में डूबे हैं।

किसान मेलों के ब्रांड एंबेसडर रहे, उनके जाने का बड़ा घाटा पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल ने कहा कि डॉक्टर भल्ला के बारे में आज सुबह-सुबह दुखभरी न्यूज सुनने को मिली। सुबह ही मुझे दुनियाभर से फोन और मैसेज आने शुरू हो गए कि ये क्या हो गया। वह यहीं से पढ़े और यहीं पर हेड ऑफ डिपार्टमेंट एक्सटेंशन एजुकेशन रहे। किसान मेलों के वे एंबेसडर रहे। किसान मेलों में स्किट के जरिए वे किसानों को अवेयर करते रहे हैं। उनके योगदान को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी हमेशा याद रखेगी।

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के निधन पर शोक जताया है।
भल्ला के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा – वड़िंग
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के निधन पर दुख जताया है। उनका कहना है दुनिया भर में एक गौरवशाली पंजाबी आवाज, उनके योगदान और समुदाय के प्रति प्रेम को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना।

पंजाबी हमेशा भल्ला को याद रखेंगे- सुखबीर बादल
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के प्रसिद्ध हास्य कलाकार और नेक इंसान जसविंदर भल्ला के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट कलाकारी से पंजाबियों के दिलों पर राज किया। पंजाबी हमेशा भल्ला को याद रखेंगे, जिन्होंने इस भागदौड़ भरी जिदगी में लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार व उनके करोड़ों प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।





































