
सोने-चांदी के बाजार में मंगलवार को उलटफेर देखने को मिला। सुरक्षित निवेश के प्रति बढ़ती मांग और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमतों ने फिर से उछाल लिया, जबकि चांदी की कीमतें गिरावट की तरफ रुख कर गईं। निवेशकों की नजरें दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में आज के ताजातरीन रेट पर लगी हुई हैं।
12 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन की तुलना में दिल्ली में सोने की कीमत 900 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़ी। 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़त के साथ दिल्ली में 1,49,860 रुपये और मुंबई में 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- 24 कैरेट गोल्ड का दाम- 1,63,470 रुपये
- 22 कैरेट गोल्ड का दाम- 1,49,860 रुपये
- 18 कैरेट गोल्ड का दाम- 1,22,602 रुपये
निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर फिर से आकर्षित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकट और युद्ध की अनिश्चितता के कारण सोने की मांग बढ़ी है।
ईरान-इजरायल विवाद ने बढ़ाया दबाव
मध्यपूर्व में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई, और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों में डर और अनिश्चितता पैदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में हमला करने के लिए अब लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा और युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि उनके देश की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निर्णायक जीत नहीं मिल जाती। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध जैसे भू-राजनीतिक तनाव से निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट की ओर भागते हैं, जिससे सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।
चांदी में गिरावट, निवेशकों को सतर्कता की जरूरत
वहीं, चांदी की कीमतें कमजोर नजर आईं। दिल्ली में 12 मार्च की सुबह चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। एक दिन पहले यह 4,275 रुपये या 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 86.69 डॉलर प्रति औंस है।जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार किया था, लेकिन अब यह फिर से नीचे आ गई है।




































