3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा तलाक की खबरों के बीच बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर एक साथ नजर आए।
दोनों ने मरून रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनकर मीडिया और फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया और तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी।

सुनीता आहूजा ने क्या कहा?
ANI से बात करते हुए सुनीता ने कहा, “अगर कुछ हुआ होता तो हम आज इतने करीब न होते। हमारे बीच दूरी होती। हमें कोई अलग नहीं कर सकता, चाहे भगवान ही क्यों न आ जाएं। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है, किसी और का नहीं। जब तक हम खुद कुछ न कहें, कृपया ऐसी बातें न करें।”
इससे पहले भी गोविंदा की बहन, मैनेजर और बेटी टीना ने तलाक की खबरों को खारिज किया था।




































