• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, February 23, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    T20 World Cup में क्यों फ्लॉप हुए Abhishek Sharma? Sunil Gavaskar ने बताई असली वजह

    T20 World Cup में क्यों फ्लॉप हुए Abhishek Sharma? Sunil Gavaskar ने बताई असली वजह

    South Africa से हार का Side Effect: Abhishek Sharma की होगी छुट्टी? Sanju Samson को मिलेगा मौका!

    South Africa से हार का Side Effect: Abhishek Sharma की होगी छुट्टी? Sanju Samson को मिलेगा मौका!

    16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, MCX पर सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज के ताजा भाव

    16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, MCX पर सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज के ताजा भाव

    होली पर घर जाने के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने बिहार के लोगों के लिए किया तगड़ा इंतजाम

    होली पर घर जाने के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने बिहार के लोगों के लिए किया तगड़ा इंतजाम

    Share Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

    Share Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

    CSK Team ने किया Confirm, IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे MS Dhoni! पर हर मैच खेलने पर संदेह।

    CSK Team ने किया Confirm, IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे MS Dhoni! पर हर मैच खेलने पर संदेह।

    CM Nitish Kumar बोले- Vaibhav Suryavanshi बिहार की नई उम्मीद, 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

    CM Nitish Kumar बोले- Vaibhav Suryavanshi बिहार की नई उम्मीद, 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

    सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

    सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

    ICC Pre-Seeding विवाद पर बोले Sunil Gavaskar- 'टूर्नामेंट से पहले क्यों नहीं उठाए सवाल?'

    ICC Pre-Seeding विवाद पर बोले Sunil Gavaskar- 'टूर्नामेंट से पहले क्यों नहीं उठाए सवाल?'

    T20 World Cup Super 8: अजेय Team India के Playing XI पर Ravi Shastri की बड़ी टिप्पणी, इस खिलाड़ी पर सस्पेंस

    T20 World Cup Super 8: अजेय Team India के Playing XI पर Ravi Shastri की बड़ी टिप्पणी, इस खिलाड़ी पर सस्पेंस

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, MCX पर सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज के ताजा भाव

    16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, MCX पर सोना भी हुआ महंगा, चेक करें आज के ताजा भाव

    होली पर घर जाने के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने बिहार के लोगों के लिए किया तगड़ा इंतजाम

    होली पर घर जाने के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, रेलवे ने बिहार के लोगों के लिए किया तगड़ा इंतजाम

    Share Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

    Share Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स ने तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

    सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

    सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

    NASA के Artemis-2 Moon Mission को लगा बड़ा झटका, रॉकेट में आई खराबी के कारण लॉन्च टला

    NASA के Artemis-2 Moon Mission को लगा बड़ा झटका, रॉकेट में आई खराबी के कारण लॉन्च टला

    EU-India फ्री ट्रे़ड एग्रीमेंट से कारोबार, AI और मजबूत सप्लाई चेन के खुलेंगे दरवाजे, जानें और क्या कहा?

    EU-India फ्री ट्रे़ड एग्रीमेंट से कारोबार, AI और मजबूत सप्लाई चेन के खुलेंगे दरवाजे, जानें और क्या कहा?

    अगले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना, जानें एक्सपर्ट की और क्या है ओपिनियन

    अगले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना, जानें एक्सपर्ट की और क्या है ओपिनियन

    23–27 फरवरी के बीच IPO की भरमार, Clean Max और PNGS Reva सहित इन कंपनियों से कमाई का मौका

    23–27 फरवरी के बीच IPO की भरमार, Clean Max और PNGS Reva सहित इन कंपनियों से कमाई का मौका

    Airtel Users की मौज! एक Recharge से साल भर की छुट्टी, देखें Data और Calling वाले धांसू Plans

    Airtel Users की मौज! एक Recharge से साल भर की छुट्टी, देखें Data और Calling वाले धांसू Plans

    AIR INDIA ने 23 तारीख की ये फ्लाइट्स कर दी कैंसिल, लगेज पैक करने से पहले जानें अपडेट

    AIR INDIA ने 23 तारीख की ये फ्लाइट्स कर दी कैंसिल, लगेज पैक करने से पहले जानें अपडेट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    T20 World Cup में क्यों फ्लॉप हुए Abhishek Sharma? Sunil Gavaskar ने बताई असली वजह

    T20 World Cup में क्यों फ्लॉप हुए Abhishek Sharma? Sunil Gavaskar ने बताई असली वजह

    फरहान अख्तर की ‘बूंग' ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

    फरहान अख्तर की ‘बूंग' ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

    South Africa से हार का Side Effect: Abhishek Sharma की होगी छुट्टी? Sanju Samson को मिलेगा मौका!

    South Africa से हार का Side Effect: Abhishek Sharma की होगी छुट्टी? Sanju Samson को मिलेगा मौका!

    CSK Team ने किया Confirm, IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे MS Dhoni! पर हर मैच खेलने पर संदेह।

    CSK Team ने किया Confirm, IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे MS Dhoni! पर हर मैच खेलने पर संदेह।

    पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद कैसे हैं सलमान खान?:दोस्त संतोष शुक्ला ने बोले- बहुत शांत रहते हैं, किसी को परेशान नहीं करना चाहते

    पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद कैसे हैं सलमान खान?:दोस्त संतोष शुक्ला ने बोले- बहुत शांत रहते हैं, किसी को परेशान नहीं करना चाहते

    CM Nitish Kumar बोले- Vaibhav Suryavanshi बिहार की नई उम्मीद, 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

    CM Nitish Kumar बोले- Vaibhav Suryavanshi बिहार की नई उम्मीद, 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

    शादी के लिए उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजयविजय देवरकोंडा:26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज होटल में होगी शादी, 230 गेस्ट शमिल होंगे

    शादी के लिए उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजयविजय देवरकोंडा:26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज होटल में होगी शादी, 230 गेस्ट शमिल होंगे

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

    Salim Khan Discharge Update | Salman Khan Father Hospital Visit

    Salim Khan Discharge Update | Salman Khan Father Hospital Visit

    Salim Khan Discharge Update | Salman Khan Father Hospital Visit

    Salim Khan Discharge Update | Salman Khan Father Hospital Visit

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला श्रद्धालु को सांप ने काटा: दर्शन के लिए लाइन में लगी थी मोनिका, डसते ही निकली चीख

    तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला श्रद्धालु को सांप ने काटा: दर्शन के लिए लाइन में लगी थी मोनिका, डसते ही निकली चीख

    ‘INDI गठबंधन की कमान छोड़ दें राहुल, ममता दीदी करें लीड’, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

    ‘INDI गठबंधन की कमान छोड़ दें राहुल, ममता दीदी करें लीड’, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

    ‘AI समिट में शर्ट क्यों उतारी?’, दिल्ली पुलिस ने एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को ग्वालियर से किया गिरफ्तार

    ‘AI समिट में शर्ट क्यों उतारी?’, दिल्ली पुलिस ने एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को ग्वालियर से किया गिरफ्तार

    दुनिया को भारत से नेतृत्व की उम्मीद, तकनीक के लिए मनुष्य की बलि नहीं दी जा सकती- मोहन भागवत

    दुनिया को भारत से नेतृत्व की उम्मीद, तकनीक के लिए मनुष्य की बलि नहीं दी जा सकती- मोहन भागवत

    बांग्लादेशी आतंकी मॉड्यूल के 8 गिरफ्तार आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पूछताछ में खुले कई राज

    बांग्लादेशी आतंकी मॉड्यूल के 8 गिरफ्तार आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पूछताछ में खुले कई राज

    AI समिट में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को ढूंढ़ रही एंटी टेरर यूनिट, दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

    AI समिट में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को ढूंढ़ रही एंटी टेरर यूनिट, दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

    पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू उत्साहित, एक्स पर जमकर की तारीफ; PM मोदी ने भी किया रिप्लाई

    पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू उत्साहित, एक्स पर जमकर की तारीफ; PM मोदी ने भी किया रिप्लाई

    शादी कर लौट रही दुल्हन को प्रेमी ने दूल्हे के सामने किया किडनैप, बंदूक दिखाकर किया अगवा

    शादी कर लौट रही दुल्हन को प्रेमी ने दूल्हे के सामने किया किडनैप, बंदूक दिखाकर किया अगवा

    लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर; ISI कर रही थी फंडिंग

    लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर; ISI कर रही थी फंडिंग

    अब भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा, सीएम से मुलाकात के बाद आज ज्वाइन की पार्टी

    अब भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा, सीएम से मुलाकात के बाद आज ज्वाइन की पार्टी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Hansika Motwani Birthday Interesting Facts; Sohail Khaturiya | Temple | हंसिका मोटवानी @34,सहेली का घर तोड़ने का आरोप: शादी टूटने का दावा, साउथ में मंदिर बनने पर कहा था- देवी से तुलना न करें

by krutikadalvibiz
August 8, 2025
in Entertainment
250 2
0
Hansika Motwani Birthday Interesting Facts; Sohail Khaturiya | Temple | हंसिका मोटवानी @34,सहेली का घर तोड़ने का आरोप: शादी टूटने का दावा, साउथ में मंदिर बनने पर कहा था- देवी से तुलना न करें
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई15 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
हंसिका मोटवानी 2003 की फिल्म कोई मिल गया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। - Dainik Bhaskar

हंसिका मोटवानी 2003 की फिल्म कोई मिल गया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी को जितनी बड़ी सफलता साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिली। उतनी सफलता बॉलीवुड में नहीं मिली। साउथ में हंसिका की तुलना 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस खुशबू से की जाती है। खुशबू की तरह हंसिका के फैन साउथ में उनका मंदिर बनवाना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि फैन उनकी तुलना किसी देवी से करें।

सक्सेस के साथ-साथ हंसिका विवादों में भी खूब रहीं। लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में जब उनकी फिल्म ‘आप का सुरूर’ रिलीज हुई तब आरोप लगाया गया कि मां की मदद से बड़ा दिखने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लिए।

इतना ही नहीं, बेस्ट फ्रेंड की शादी तुड़वा कर उसके पति से खुद शादी करने के आरोप लगे। अब दावा किया जा रहा है कि शादी के तीन साल के बाद हंसिका अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक लेने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया।

आज हंसिका मोटवानी के 34वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ और खास बातें…

हंसिका मोटवानी की गिनती साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस में होती है।

हंसिका मोटवानी की गिनती साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस में होती है।

मां ने अकेले ही परवरिश की

हंसिका मोटवानी का जन्म मुंबई में 9 अगस्त 1991 को एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रदीप मोटवानी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Hayasa के सीईओ और को-फाउंडर हैं। मां मोना मोटवानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। 2004 में हंसिका के पेरेंट्स का तलाक हो गया था।

मां ने अकेले ही हंसिका और उनके भाई प्रशांत मोटवानी की परवरिश की। हंसिका ने मुंबई के सांताक्रूज स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल और इंटरनेशनल करिकुलम स्कूल से पढ़ाई पूरी की।

जूही चावला ने एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह दी

हंसिका की मां मोना मोटवानी कई सेलिब्रिटीज का ट्रीटमेंट किया करती थीं। उनके क्लिनिक में स्टार्स का आना-जाना लगा रहता था। एक्ट्रेस जूही चावला भी मोना मोटवानी की कस्टमर थीं। एक बार जब जूही चावला, मोना के क्लिनिक पर पहुंची तो हंसिका भी वहां मौजूद थीं। जूही ने हंसिका की एक्टिंग को पहचाना और मोना से कहा कि वो हंसिका को एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मोटिवेट करें।

गोविंदा और जूही की फिल्म से करने वाली थीं डेब्यू

उसी समय प्रोड्यूसर हरीश शेट्टी एक फिल्म ‘याहू’ गोविंदा और जूही चावला को लेकर बना रहे थे। उस फिल्म में एक चाइल्ड आर्टिस्ट की भी जरूरत थी। जिसके लिए जूही ने डायरेक्टर संजय छैल को हंसिका का नाम सजेस्ट किया था।

हंसिका को कास्ट भी कर लिया गया, लेकिन किसी कारण से ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। हालांकि, जब हंसिका लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने लगीं, तब फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ में गोविंदा की हीरोइन बनके आईं।

सीरियल और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया

हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो ‘शाका लाका बूम-बूम’ से की थी। इस शो में हंसिका ने ‘करुणा’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी, ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘सोनपरी’, ‘करिश्मा का करिश्मा’ और ‘हम दो हैं ना’ जैसे कई शो किए।

अनुपम खेर की फिल्म ‘आबरा का डाबरा’, मनोज बाजपेयी की ‘जागो’, तब्बू की फिल्म ‘हवा’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी हंसिका चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं।

‘कोई मिल गया’ में हंसिका ने ऋतिक रोशन की दोस्त प्रिया शर्मा का किरदार निभाया था। उस समय वो 11 साल की थीं।

‘कोई मिल गया’ में हंसिका ने ऋतिक रोशन की दोस्त प्रिया शर्मा का किरदार निभाया था। उस समय वो 11 साल की थीं।

15 साल की उम्र में साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया

15 साल की उम्र में हंसिका मोटवानी ने साउथ के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की तेलुगु फिल्म ‘देसमुदुरु’ से साउथ की फिल्मों में डेब्यू किया। 12 जनवरी 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म में हंसिका ने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर किया था। यह फिल्म सुपर हिट रही और इस फिल्म के लिए हंसिका को बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

इसके बाद हंसिका ने साउथ में कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया, जिनमें जूनियर एनटीआर के साथ ‘कांत्री’, धनुष के साथ ‘मपिल्लई’, जयम रवि के साथ ‘एंजेयुम कधल’, थलापति विजय के साथ ‘वेलायुधम’, सिद्धार्थ के साथ ‘थेया वेलाई सेय्यनम कुमारु,’ सूर्या के साथ ‘सिंघम 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

बॉलीवुड में लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर हिमेश रेशमिया के साथ डेब्यू

हंसिका मोटवानी बॉलीवुड में लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर सिंगर- कंपोजर हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘आप का सुरूर’ में नजर आईं। एक्टर के तौर पर हिमेश ने भी इसी फिल्म से डेब्यू किया था। हिंदी पट्टी के दर्शकों ने ‘कोई मिल गया’ (2003) के बाद जब हंसिका को ‘आप का सुरूर’(2007) में देखा तो हैरान रह गए। सवाल यह उठने लगे कि 4 साल के अंतराल में Child आर्टिस्ट इतनी Mature कैसे दिख सकती है।

जब ‘आप का सुरूर’ रिलीज हुई, उस समय हंसिका 16 साल की थीं।

जब ‘आप का सुरूर’ रिलीज हुई, उस समय हंसिका 16 साल की थीं।

मां पर लगे हार्मोनल इंजेक्शन देने के आरोप

जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक हंसिका मोटवानी की मां पर यह आरोप लगा कि उन्होंने हंसिका को यंग दिखाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लगाए थे। हंसिका की मां डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इसलिए ये अफवाहें आग की तरह फैल गईं कि हंसिका ने मां की मदद से बड़ा दिखने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लिए। इस बात के लिए हंसिका को बहुत ट्रोल किया गया।

हार्मोनल इंजेक्शन के विवाद पर हंसिका का रिएक्शन

इसी खबर के अनुसार हार्मोनल इंजेक्शन के विवाद पर हंसिका मोटवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था- जब आप एक स्टार होते हैं तो आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। जब मेरी उम्र 21 साल की थी तो लोगों ने मेरे बारे में गलत बातें छापनी शुरू कर दीं।

हंसिका अपनी मां को अपना बेस्‍ट फ्रेंड बताती हैं।

हंसिका अपनी मां को अपना बेस्‍ट फ्रेंड बताती हैं।

मां ने कहा था कि हमारी बेटियां 12-16 के बीच बड़ी हो जाती हैं

जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार हंसिका मोटवानी की मां ने कहा था- अगर यह सच होता तो मैं टाटा, बिड़ला से भी ज्यादा अमीर हो चुकी होती। जो लोग ऐसी चीजें लिखते हैं, उनके पास दिमाग नाम की चीज नहीं होती। हम लोग पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हमारी बेटियां 12-16 साल की उम्र के बीच बड़ी हो जाती हैं।

सहेली का घर तोड़ने का आरोप

हार्मोनल इंजेक्शन के आरोप के साथ हंसिका मोटवानी अपनी शादी को लेकर भी विवादों में रही हैं। एक्ट्रेस पर अपनी सहेली का घर तोड़ने का आरोप लगा था। हंसिका ने अपनी दोस्त रिंकी बजाज के पति सोहेल कथूरिया से शादी की थी।

रिंकी बजाज और सोहेल की शादी 2016 में हुई थी, जिसमें हंसिका भी शामिल हुई थीं। जैसे ही हंसिका ने सोहेल के साथ शादी का ऐलान किया तो लोग उन पर आरोप लगाने लगे कि उन्होंने दोस्त का घर तोड़ दिया और पति चुरा लिया। इस पर वो खूब ट्रोल की गई थीं। इस विवाद पर हंसिका और सोहेल ने रिएक्शन दिया था।

घर तोड़ने के आरोप पर हंसिका क्या बोली थीं?

सोहेल ने कहा था कि हंसिका मोटवानी की वजह से उनका घर नहीं टूटा था। पहली पत्नी रिंकी से शादी टूटने के बाद हंसिका के साथ उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। वहीं, इस बारे में हंसिका ने कहा था कि लोग उन पर इसलिए आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वो उन्हें पहले से जानती थीं और एक पब्लिक फिगर हैं। लोगों के लिए उन्हें विलेन बनाना बहुत आसान है।

हंसिका और सोहेल की शादी का हर फंक्शन बहुत ज्यादा ग्रैंड था।

हंसिका और सोहेल की शादी का हर फंक्शन बहुत ज्यादा ग्रैंड था।

पेरिस में प्रपोज, जयपुर में शादी

टाइम्स नाउ में छपी खबर के मुताबिक हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने 2021 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। एक साल बाद 2022 में सोहेल कथूरिया ने आइफिल टावर के आगे हंसिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया था। बहरहाल, हंसिका और सोहेल ने दिसंबर 2022 में जयपुर स्थित मुंडोता किले और महल में धूमधाम से शादी की थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

शादी के फंक्शन को रियलिटी शो में बदल दिया

हंसिका और सोहेल की शादी का हर फंक्शन बहुत ज्यादा ग्रैंड था। शादी खूब चर्चा में रही, जिसके बाद हंसिका ने अपनी ही शादी को रियलिटी शो में बदल दिया और उसका नाम दिया ‘ लव शादी ड्रामा’। हंसिका की शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।

क्या हंसिका-सोहेल होंगे अलग?

काफी समय से ऐसी चर्चा है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के रिश्ते में दरार आ चुकी है। जल्द ही दोनों तलाक लेने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि हंसिका और सोहेल अलग-अलग घर में रह रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया।

हंसिका ने दी डिवोर्स की खबरों को हवा

हाल ही में इंस्टाग्राम पर हंसिका मोटवानी ने शादी की सभी तस्वीरों को हटा दिया। सिर्फ यही नहीं, पति सोहेल कथूरिया संग सभी फोटोज और वीडियो को भी एक्ट्रेस ने डिलीट कर दिया। बस फिर यही देखकर लोगों को यकीन हो गया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

खुशबू से की जाती है हंसिका की तुलना

बहरहाल, हंसिका मोटवानी को जितनी सफलता साउथ इंडस्ट्री में मिली, उतनी बॉलीवुड में नहीं मिली। अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, धनुष, जयम रवि, थलापति विजय, सिद्धार्थ और सूर्या जैसे साउथ के बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हंसिका मोटवानी की तुलना 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री खुशबू से की जाती है। हंसिका की तरह खुशबू ने भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार बनीं।

साउथ में हंसिका के फैंस उनका मंदिर बनवाना चाहते थे

हंसिका मोटवानी को साउथ में उनके फैंस प्यार से छोटी खुशबू कहते हैं। हंसिका के फैंस खुशबू की तरह उनका भी एक मंदिर बनवाना चाहते थे। टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हंसिका मोटवानी के कुछ प्रशंसकों ने उनके लिए एक मंदिर बनवाने की योजना बनाई थी।

टाइम्स की ही रिपोर्ट के अनुसार 2012 में हंसिका मोटवानी के कुछ प्रशंसकों ने मदुरै के पास उनके लिए एक मंदिर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन हंसिका मोटवानी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह नहीं चाहतीं कि उनके प्रशंसक उनकी तुलना किसी देवी से करें। एक्ट्रेस ने प्रशंसकों को अपना फैसला वापस लेने की सलाह दी थी।

हंसिका को समाज सेवा करना पसंद है

हंसिका मोटवानी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और आर्थिक मदद भी करती हैं। एक्ट्रेस 25 वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने वाले कार्यक्रमों में हंसिका अक्सर भाग लेती रहती हैं।

अहिंसा में विश्वास रखती हैं हंसिका

हंसिका मोटवानी ने साउथ की फिल्मों में ज्यादातर रोमांटिक किरदार ही निभाए हैं। आमतौर वह एक्शन सीन से दूर रहती हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि एक्ट्रेस अहिंसा में विश्वास रखती हैं। वह भगवान बुद्ध की सच्ची अनुयायी हैं और रोज ध्यान करती हैं।

———————————————————————————

बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें..

काजोल @51, फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं:अजय देवगन से शादी के खिलाफ थे पिता, मिसकैरेज से सदमे में रहीं; 2011 में मिला पद्मश्री

बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस काजोल आज 51 साल की हो गई हैं। वे एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां तनुजा अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं, जबकि उनके पिता शोमू मुखर्जी एक निर्माता-निर्देशक थे। पूरी खबर पढ़ें ….

खबरें और भी हैं…
Tags: 34सहलBirthdayFactsHansikaHansika MotwaniHansika Motwani BirthdayHansika Motwani CareerHansika Motwani MoviesInterestingKhaturiyaMotwaniSohailTempleआरपककरकहघरटटनतडनतलनथदवनपरबननममटवनमदरशदससउथहसक
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Dr. Komal Shah Honoured with the Prestigious Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Award 2025

Dr. Komal Shah Honoured with the Prestigious Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Award 2025

August 19, 2025
A Global Win with Tamil Pride: Jiboombaa Honoured as Fastest Growing Influencer at Global Influencer Awards 2025

A Global Win with Tamil Pride: Jiboombaa Honoured as Fastest Growing Influencer at Global Influencer Awards 2025

January 6, 2026
नवघर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में चोरी का मामला सुलझा, सोने का मंगलसूत्र बरामद

नवघर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में चोरी का मामला सुलझा, सोने का मंगलसूत्र बरामद

December 24, 2025

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
T20 World Cup में क्यों फ्लॉप हुए Abhishek Sharma? Sunil Gavaskar ने बताई असली वजह

T20 World Cup में क्यों फ्लॉप हुए Abhishek Sharma? Sunil Gavaskar ने बताई असली वजह

February 23, 2026
फरहान अख्तर की ‘बूंग' ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

फरहान अख्तर की ‘बूंग' ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

February 23, 2026
South Africa से हार का Side Effect: Abhishek Sharma की होगी छुट्टी? Sanju Samson को मिलेगा मौका!

South Africa से हार का Side Effect: Abhishek Sharma की होगी छुट्टी? Sanju Samson को मिलेगा मौका!

February 23, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In