ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जहां वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे स्क्वॉड का हिस्सा हैं। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा के कप्तानी पद से हटने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा है कि, रोहित शर्मा को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है।





































