19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज पर्थ में होने जा रहा है लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को डबल झटका लगा है। टीम के मुख्य स्पिनर एडम जम्पा और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिश पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम इंडिया को राहत जरूरी मिली है, खासकर विराट कोहली के लिए, क्योंकि जम्पा उन्हें कई बार परेशान कर चुके हैं।





































