आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। हालांकि, टॉस हारने के बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश हैं।
दरअसल, भारत को खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी ही करनी थी। भारत की अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप तीसरी बार जीतने पर नजर है। भारत ने पिछली दोनों ट्रॉफी पहले बैटिंग करके ही जीती है। भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और 5 रन से मैच जीता। वहीं भारत ने 2024 में फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी थी।
टॉस हारने के बाद सूर्या ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करने पर खुश हैं। हम बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे। पिछले मैच में भी हमने यही किया और अच्छा प्रदर्शन किया। जब भी आप सेमीफाइनल या फाइनल खेलते हैं तो स्कोर बोर्ड पर रन होना है हमेशा अच्छा रहता है। गेंदबाज भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पिछली बातें अब इतिहास है। ये नया वर्ल्ड कप है। हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम आज रात दर्शकों को अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। थोड़ी घास है। देखेंगे कि कुछ मदद मिलती है या नहीं। एक भारत को ऐसे स्कोर तक रोकने की कोशिश करेंगे, जिसे चेज किया जा सके। ये एक बेहतरीन रात होने वाली है और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।







































