आज दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन सुपर फोर में उसने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है और फाइनल में पहुंच गई है।







































