
सांकेतिक तस्वीर
तेलंगाना के हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। जुबली हिल्स विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने जीत दर्ज की है। 10 राउंड के चुनावी परिणामों में कांग्रेस उम्मीदवार को 98988 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की महिला प्रत्याशी मगंती सुनीता गोपीनाथ को हराया है।
24729 वोटों से जीत दर्ज की
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीआरएस उम्मीदवार को 74259 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को 98988 वोट मिले हैं। जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को 24729 वोट मिले हैं। इस सीट पर तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दीपक रेड्डी रहे हैं। उन्हें सिर्फ 17061 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने 24729 वोटों से जीत दर्ज की है।
48.49 प्रतिशत हुआ था मतदान
बता दें कि उपचुनाव में जुबली हिल्स में 48.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। जहां कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी, जबकि 1.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बीआरएस विधायक के निधन के चलते हुआ उप चुनाव
जून की शुरुआत में भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद यह उपचुनाव कराया गया। मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव और बीआरएस की मगंती सुनीता के बीच रहा है।
राज्य में कांग्रेस और AIMIM का है गठबंधन
तेलंगाना में सत्तारूढ़ रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का भी समर्थन प्राप्त है।






































