राहुल अधिकांश समय विदेश में बिताते हैं -प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “राहुल गांधी हमेशा जब संसद चलती है तो अपना अधिकांश समय विदेश में बिताते हैं और बाद में कहते हैं कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता। बिहार चुनाव के दौरान भी वह विदेश में थे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब आप कर्नाटक में जीते तो आपने क्या कहा था? जब झारखंड में INDI गठबंधन जीता, जब आप तेलंगाना में जीते तो आपने क्या कहा था? लेकिन जब आप हारते हैं, तो आप EVM, चुनाव आयोग को दोष देते हैं। वे कहना चाहते हैं कि जब जीत होती है तो उनकी वजह से होती है, लेकिन जब वे हारते हैं, तो यह सिस्टम की वजह से होता है।”





































