पीएम मोदी आठ आईआईटी के विस्तार की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री मोदी लगभग 11,000 करोड़ रुपये के निवेश से आठ आईआईटी – तिरुपति, पलक्कड़, भिलाई, जम्मू, धारवाड़, जोधपुर, पटना और इंदौर – के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इस विस्तार से अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों के लिए क्षमता का सृजन होगा और आठ अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क स्थापित होंगे।







































