
संसद
संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है लेकिन आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी रह सकता है। इस बीच आज सरकार राज्यसभा में गेमिंग बिल पेश करने वाली है। लोकसभा में ये बिल पहले ही पास हो चुका है। बीजेपी ने आज अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इस बीच 130वें संविधान संशोधन बिल को लेकर संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा जारी रहने की संभावना है, साथ ही विपक्ष बिहार में वोटर रिविजन का विरोध करने के लिए भी प्रदर्शन जारी रख सकता है। पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाये जाने वाला 130वें संविधान संशोधन लोकसभा में पेश होकर भले ही जेपीसी को चला गया है लेकिन इस पर सियासत गर्मा गई है। लोकसभा में विपक्ष ने इसे लेकर जिस तरह हंगामा किया उसने बता दिया है कि आज क्या होगा।






































