कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करती हुई अभिनेत्री हिना खान।
लुधियाना में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को मुफ्त चिकित्सा जांच की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार के सहयोग से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘पिंकटॉबर’ ब्रेस्ट कैंसर जागर
.
जिसमे प्रसिद्ध अभिनेत्री हिना खान और पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा बंसल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने जागरूकता के संदेश को और अधिक मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम में पहुंची अभिनेत्री हिना खान।
मंत्री बोले-ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को गंभीरता से लें
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर जनता से हृदय से अपील की कि वे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा पिंकटॉबर सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह जांच और जागरूकता की याद दिलाता है। की ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका यदि शुरुआती चरण में पता चल जाए तो इसका सफल इलाज संभव है।
उन्होंने कहा- हम सभी महिलाओं बेटियों बहनों और माताओं से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें। नियमित रूप से स्व परीक्षण करें और समय पर चिकित्सा जांच करवाएं। यह मुफ्त चिकित्सा शिविर इसी दिशा में एक कदम है ताकि कोई भी महिला आर्थिक बोझ के कारण अपनी जान जोखिम में न डाले। हर महिला का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है।







































