
मन की बात में आज 131वीं बार PM मोदी का देशवासियों के लिए संबोधन।
Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड आज (रविवार को) सुबह 11 बजे से ब्रॉडकास्ट होगा। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम है। PM मोदी, Mann Ki Baat के जरिए देश में रहने वाले करोड़ों लोगों सीधे जुड़ते हैं। उनको अपने मन की बात बताते हैं। थोड़ी देर में आप इंडिया टीवी पर मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं।
मन की बात में अपने विचार साझा करते हैं PM मोदी
‘मन की बात’ कार्यक्रम ऐसा मंच है, जिसमें PM मोदी प्रतिमाह भारतवासियों के साथ अपने अनुभव, प्रेरणादायक कहानियां और विचार साझा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे होता है। यह रेडियो और टेलीविजन के जरिए करोड़ों लोगों तक पहुंचता है।
प्रेरणादायक गतिविधियों पर कर सकते हैं बात
प्रधानमंत्री मोदी, मन की बात कार्यक्रम में आज भारत में चल रहे सकारात्मक प्रयासों, अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की प्रेरणादायक गतिविधियों, सामाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण या देश में जारी अभियानों पर अपनी बात रख सकते हैं। मन की बात कार्यक्रम का मकसद महज एक संवाद करना नहीं है, बल्कि भारत से आई प्रेरणादायक कहानियों को बड़े पैमाने पर साझा करना भी है, ताकि लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उनमें एकता बढ़े।
सुबह 11 बजे से सुनें ‘मन की बात’
भारत के तमाम लोग पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए उत्साहित रहते हैं और सुबह 11 बजे अपने टीवी, रेडियो या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए PM मोदी के विचार सुनते हैं। पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भारतीय समुदाय में सकारात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया है।






































