
सीएम स्टालिन समेत कई के घरों पर बम ब्लास्ट की धमकी।
तमिलनाडु से एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर पर बम होने की धमकी दी गई है। मामले के सामने आते ही अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि अब तक इस बारे में क्या पता लगा है।
डीजीपी कार्यालय को भेजा गया ईमेल
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के आवास पर बम होने की धमकी वाला ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी चार स्थानों पर तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…




































