
Post Office Saving Schemes: भारत का डाक विभाग, अपने ग्राहकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं भी देता है। पोस्ट ऑफिस में आप कई तरह के बचत खातों में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम तो देश के दिग्गज बैंकों से भी ज्यादा ब्याज दे रही हैं। आज हम यहां आपको पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल बैंक एफडी की तरह ही होती है और एक तय समय के बाद गारंटी के साथ फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस की एक टीडी स्कीम ऐसी भी है, जिसमें आप सिर्फ 2 लाख रुपये जमा कर 89,990 रुपये का फिक्स और बंपर ब्याज कमा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में मिल रहा है 7.5 प्रतिशत तक का मोटा ब्याज
पोस्ट ऑफिस में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में एफडी खाते टीडी (टाइम डिपोजिट) के नाम से खोले जाते हैं। डाकघर का टीडी खाता बिल्कुल बैंकों के एफडी खाते की तरह ही होता है, जिसमें आपको मैच्यॉरिटी पर फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। डाकघर की बचत योजनाओं में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, क्योंकि ये सीधे तौर पर भारत सरकार के कंट्रोल में होते हैं। डाकघर 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 89,990 रुपये का फिक्स ब्याज
अगर आप डाकघर में 5 साल की टीडी स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,89,990 रुपये मिलेंगे, जिसमें 89,990 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। मौजूदा समय में देश का कोई भी बैंक 5 साल की एफडी स्कीम पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है। हालांकि, आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज मिलता है। जबकि, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है। कई बैंक 80 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।




































