
PNB FD Schemes: पंजाब नेशनल बैंक एक सरकारी बैंक है, जिसे भारत सरकार नियंत्रित करती है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। पब्लिक सेक्टर के इस बैंक में आप कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। जबकि, इस बैंक में आज अधिकतम 10 साल के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पीएनबी में 1 लाख रुपये जमा करें तो 49,866 रुपये तक का फिक्स ब्याज कैसे मिलेगा?
444 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज
देश की एक बड़ी आबादी अभी भी बैंक एफडी को ही सबसे सुरक्षित निवेश मानती है। एफडी खातों पर एक तय अवधि के बाद गारंटीड फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा वापस मिल जाता है। पंजाब नेशनल बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। पीएनबी 444 दिनों की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि पीएनबी ने अभी हाल ही में 444 दिनों वाली एफडी स्कीम की शुरुआत की है।
₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹49,866 तक का फिक्स ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक 5-10 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.00 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। अगर पीएनबी में 6 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को 42,950 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ कुल 1,42,950 रुपये मिलेंगे। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 6 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 49,866 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ कुल 1,49,866 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अति वरिष्ठ नागरिकों को भी पीएनबी में 6 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करने पर 49,866 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ कुल 1,49,866 रुपये मिलेंगे।






































