पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला।
पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और दर्शकों के चहेते जसविंदर भल्ला का आज भोग और अंतिम अरदास चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित हो रहा है। जहां बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचेगी, जिसे लेकर पुलिस द्वारा भी तैयारी की जा च
.
भल्ला का 22 अगस्त की सुबह 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया था। उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा कस्बे में हुआ था। भल्ला के निधन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ-साथ राजनीति और समाज से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थी।

मोहाली में हुआ अंतिम संस्कार
23 अगस्त को मोहाली में जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार किया गया था, जहां बेटे पुखराज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भावुक माहौल में पंजाबी सितारे गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लो रो पड़े। श्मशान घाट पर भारी संख्या में फैंस जमा हो गए थे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अंतिम संस्कार के दौरान पंजाबी फिल्म जगत से नीरू बाजवा, हंसराज हंस, अमर नूरी, मनकीरत औलख, जिम्मी शेरगिल और हास्य कलाकार बीएन शर्मा मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक जगत से पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, AAP सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सौंध और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू समेत कई नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।






































