कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे और प्रोडयूसर प्रेम सागर का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली।
प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे किया जाएगा।
प्रेम ने सागर आर्ट्स बैनर के तहत लंबे समय तक काम किया। यह प्रोडक्शन हाउस उनके पिता रामानंद सागर ने शुरू किया था। रामानंद सागर को टीवी सीरीज रामायण बनाने के लिए जाना जाता है। प्रेम सागर ने इस बैनर के कई प्रोजेक्ट्स में स्टिल फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर के तौर पर काम किया।
खबरें और भी हैं…





































