23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है, ऐसा दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर न तो एक्ट्रेस और न ही एक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही इसे आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है।
M9 News की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सगाई दोनों परिवारों और कलाकारों के केवल करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे के करीब हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया और न ही सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात की।
कपल के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है। दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया है।





































