प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Aug 20 2025 4:43PM
आईसीसी की जारी की गई ताजा वनडे प्लेयर रैंकिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जो पिछले हफ्ते टॉप-5 में शामिल थे, उन्हें अब बल्लेबाजों की सूची से हटा दिया गया।
बुधवार को आईसीसी की जारी की गई ताजा वनडे प्लेयर रैंकिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जो पिछले हफ्ते टॉप-5 में शामिल थे, उन्हें अब बल्लेबाजों की सूची से हटा दिया गया। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित 756 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे। विराट 736 अंक के साथ चौथे नंबर पर थे।
हालांकि, दोनों ताजा रैंकिंग में कुछ देर के लिए टॉप-5 तो छोड़िए बल्लेबाजो की टॉप-100 रैंकिंग में भी नहीं दिखे। ऐसा तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ। बता दें कि, रोहित और विराट ने आखिरी वनडे मैच मार्च2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था।
अन्य न्यूज़




































