
Stock Market Highlights 16 March 2026: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 938.93 अंकों (1.26 प्रतिशत) की बड़ी बढ़त के साथ 75,502.85 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 257.70 अंकों (1.11 प्रतिशत) की तेज उछाल के साथ 23,408.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज फ्लैट शुरुआत की थी। आज दोपहर को लगभग 02:15 तक भी बाजार फ्लैट कारोबार ही कर रहा था। लेकिन, इसके बाद अचानक खरीदारी हावी हुई और बाजार रिकवरी मोड में आ गया। आज कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स लगभग 1300 अंकों की उछाल के साथ 75,805.27 अंकों पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 30 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज सबसे ज्यादा 4.22 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि बीईएल का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक समेत इन शेयरों में तेजी
हफ्ते के पहले दिन, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ट्रेंट के शेयर 3.01 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.88 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.86 प्रतिशत, एटरनल 2.80 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.79 प्रतिशत, आईटीसी 2.22 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.04 प्रतिशत, एसबीआई 1.89 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.88 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.49 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.46 प्रतिशत, इंडिगो 1.38 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.95 प्रतिशत, एलएंडटी 0.67 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.65 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.57 प्रतिशत, टाइटन 0.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.23 प्रतिशत और इन्फोसिस के शेयर 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर, आज सन फार्मा के शेयर 1.25 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.98 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.82 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.59 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।


































