जग मंदिर में दुल्हन सजकर पहुंची। ट्रंप जूनियर भी वाइट जोधपुरी सूट में नजर आए।
उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी को लेकर ग्रांड रिसेप्शन सिटी पैलेस में चल रहा है। शाम 7:30 बजे से सिटी पैलेस के जनाना महल में रिसेप्शन शुरू हुआ। डीजे ब्लैक काॅफी के साथ हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज इसमें परफॉर्म करेगी। डीजे अमन भी शादी में पर
.
इससे पहले उदयपुर की पिछोला झील के बीच जग मंदिर में आज शादी हुई थी। जग मंदिर पैलेस में रविवार को दक्षिण भारत क्षेत्र में होने वाले हिंदू रीति-रिवाज से अनुसार शादी से जुड़ी रस्में हुईं। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर वाइट जोधपुरी सूट पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे।
सुबह करीब 10 से 11 बजे तक होटल लीला और लेक पैलेस से नाव के रास्ते सभी मेहमानों को जग मंदिर लाया गया था। अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर में चल रहे हैं।
शादी का मुख्य फंक्शन जग मंदिर पैलेस में हुआ। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई थी। इसमें दूल्हे वामसी गडिराजू जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले थे।
तस्वीरों में देखिए जग मंदिर में हुई रॉयल वेडिंग..

शादी में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज भी शामिल हुईं।

हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कपल की शादी हुई।

इस दौरान कन्यादान परंपरा निभाई गई। दुल्हन के परिवार ने कन्यादान किया।

रॉयल वेडिंग में हर मौके को यादगार बनाने के लिए हर रस्म की फोटोग्राफी भी हुई।

रॉयल वेडिंग को लेकर दुनिया भर से मेहमान पहुंचे थे, इस पर परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया।

दुल्हन अपने भाइयों के साथ शादी में पहुंची।

लाल लहंगे दुल्हन सभी मेहमानों के बीच से होते हुए स्टेज तक पहुंची।

दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

जग मंदिर में शादी की रस्मों में ट्रंप जूनियर भी अपने गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। उन्होंने वाइट कलर का जोधपुरी सूट पहना था।
खबर के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…






































