जालंधर के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंद्र घुम्मन। (फाइल शॉर्ट)
जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन मौत मामले में परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिवार के सदस्य रब्बी ने बताया कि भाई की मौत मामले में गठित SIT की रिपोर्ट आ गई है। रब्बी ने दावा किया कि रिपोर्ट में मौत का कारण
.
रब्बी ने कहा कि परिवार को भरोसा था कि डॉक्टरों का पैनल उनके साथ इंसाफ करेगा। हमने पहले दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पर जो आरोप लगाए थे वे सही निकले। अब हम इस रिपोर्ट को आधार बनाकर जल्द ही फोर्टिस अमृतसर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि विरेंद्र घुम्मन की मौत का सच सामने लाने के लिए डॉक्टरों की टीम और सरकार का बहुत धन्यवाद।
बता दें कि पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान निधन हो गया था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और शव की हालत को लेकर सवाल उठाए थे। परिवार ने कहना था कि सिर से कंधे तक वरिंद्र घुम्मन का शरीर काला और नीला हो गया था।

वरिंद्र घुम्मन के रिश्तेदार रब्बी बाजवा।
पढ़ें रिपोर्ट को लेकर परिजनों ने क्या कहा…
लापरवाही सामने आई, ऑपरेशन से पहले तक फिट थे घुम्मन वरिंद्र घुम्मन की मौत को लेकर सरकार ने तुरंत जांच के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल के एसएमओ सहित डाक्टरों SIT बनाई थी। ये SIT अमृतसर फोर्सिट के डॉक्टरों से पूछताछ कर रही थी। मेडिकल पहलुओं पर जांच के बाद पैनल ने सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट को लेकर परिजनों का कहना है कि इसमें डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। विरेंद्र घुम्मण बाजू का इलाज करवाने से पहले तक पूरी तरह फिट थे। स्टिरॉइड की बात कहने वालों को भी जवाब मिला रिश्तेदार रब्बी ने कहा कि भाई की मौत के बाद कई लोगों ने स्टिरॉइड लेने को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया कि SIT की आई रिपोर्ट के बाद विरोधियों को भी जवाब मिल गया है। पूरी रिपोर्ट में क्या है, इसे लेकर वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारा सच बताएंगे। ये रिपोर्ट वीरेंद्र घुम्मन को चाहने वाले लाखों फैंस की जीत है। मगर बहुत ही दुख है कि हमने अपना स्टार और बड़ा भाई खो दिया।

दोस्त अनिल गिल ने उठाया था जांच का मुद्दा
घुम्मन के निधन के बाद दोस्तों की डॉक्टरों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए।
घुम्मन ने सलमान खान की टाइगर थ्री में काम किया था घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। उन्होंने ऑपरेशन से 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।

वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें
- 6.2 फिट हाइट, बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन लड़े: वरिंदर सिंह घुम्मण प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे। उनकी हाइट 6.2 फिट थी। उनका जालंधर में अपना एक डायरी फॉर्म भी है जिसमें 100 से ज्यादा पशु हैं। बचपन से घुम्मण बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में हिस्सा ले रहे थे।
- 2009 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए: साल 2005 में वरिंदर सिंह घुम्मण पहली बार मिस्टर जालंधर चुने गए थे। इसके बाद वह नहीं रुके और एक के बाद एक इनाम जीतते गए। साल 2005 में ही वरिंदर सिंह घुम्मण ने अपने नाम मिस्टर पंजाब का टाइटल भी किया था। इसके बाद 2009 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए। इसके अगले साल मिस्टर एशिया का कंपटीशन लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। वरिंदर के दादा हॉकी प्लेयर थे। पिता भूपिंदर सिंह कबड्डी खेलते थे।
- बॉडी बिल्डिंग के साथ-साथ एक्टिंग में पहचान बनाई: वह 2012 में बनी पंजाबी फिल्म कबड्डी वन्स अगेन, 2014 में रोअर– टाइगर्स ऑफ सुंदरबन, 2019 में मरजावां और 2023 में टाइगर-3 में नजर आए थे।
- 2027 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था: घुम्मन ने 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। घुम्मन ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या आजाद उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही घुम्मण ने लिखा था कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है।
- क्रिकेट के शौकीन रहे, स्कूल टाइम में तेज गेंजबाज थेः वरिंदर के पिता कबड्डी और उनके दादा हॉकी खिलाड़ी थे। वरिंदर बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। अपने स्कूल की क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज के रूप में खेलते थे। हालांकि, उनके पिता ने उन्हें एथलेटिक्स में करियर बनाने की सलाह दी, ताकि आगे चलकर वे पुलिस में भर्ती हो सकें।
————–
यह भी पढ़ेंः घुम्मन बनना चाहते थे क्रिकेटर, बन गए बॉडी बिल्डर:द हीमैन ऑफ इंडिया नाम मिला, सलमान संग काम किया; नए घर में शिफ्ट होने वाले थे

पंजाब के फेमस वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर एवं एक्टर वरिंदर घुम्मन का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 बार हार्ट अटैक आए, जिससे उनकी मौत हो गई। घुम्मन स्कूल के दिनों से लंबी कद काठी के थे, तो उन्होंने क्रिकेटर बनने की ठानी। स्कूल टीम में बतौर फास्ट बॉलर खेलने लगे। पिता नहीं चाहते थे कि वह क्रिकेटर बने इसलिए उन्होंने घुम्मन को एथलेटिक में भेज दिया, ताकि वो पुलिस में भर्ती हो सके। पढ़ें पूरी खबर…






































