
तेलंगाना के नलगोंडा में दुर्घटना के बाद हिंसा हुई।
Telangana Nalgonda Highway Clash: तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चित्याला मंडल में हैदराबाद विजयवाड़ा के रास्ते नेशनल हाईवे-65 पर एक सड़क दुर्घटना के बाद हिंसक झड़प के बाद तनाव फैल गया। खबर है कि बिजी हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
नशे में धुत युवकों ने किया हमला
दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार युवकों से पूछताछ की। फिर बहस शुरू हो गई और स्थिति जल्द ही हिंसक हो गई। कहा जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने गुंडापल्ली गांव के निवासियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें अंधाधुंध पीटा। इस हमले में कई स्थानीय लोग घायल हो गए।
कार से भी मारी टक्कर
खबर है कि हमलावरों ने झड़प के दौरान कुछ स्थानीय लोगों को अपनी कार से टक्कर भी मारी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया, जो मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
डंडे से पीटता हुआ दिखा शख्स
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स डंडे से दूसरों पर वार करता हुआ दिख रहा है। पीड़ित उसे रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन जब कामयाब नहीं हो पा रहे तो किसी तरह भागकर अपनी जान बचा रहे हैं। इस दौरान, दुर्घटना में घायल हुआ शख्स सड़क पर गिरा पड़ा हुआ नजर आ रहा है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में नलगोंडा पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर हैं। जो भी दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार करके सजा दिलाई जाएगी। तनाव फैलाने और कानून का उल्लंघन करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। दोषी चाहे जो भी हों उनको बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें- प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, बीच सड़क पर सरेआम चाकू से किया हमला; होली मनाने घर आया था शख्स




































