टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली ने पिछले एक साल के अंदर ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए विराट कोहली ने कमर कस ली है।
वहीं भारतीय खिलाड़ी हाल ही में फिटनेस टेस्ट से गुजरे हैं। बता दें कि, ज्यादातर खिलाड़ियों को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोहली ने लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया था। जिसे लेकर काफी आलोचना भी हुई। अब फुटबॉलर सुनील छेत्री ने एक कार्यक्रम में बताया कि विराट कोहली ने लंदन से उनके फिटनेस टेस्ट के अंक उनके साथ शेयर किए थे।





































