
स्टाफ ने बच्चे की काट दी उंगली
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मेडिकल लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही की वजह से 6 महीने के एक मासूम बच्चे को अपनी उंगली गंवानी पड़ी। मामले में पुलिस ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कैसे हुई यह भयावह घटना?
जानकारी के मुताबिक, बच्चे को 19 फरवरी को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जब मेडिकल स्टाफ उसके हाथ से ड्रिप और ड्रेसिंग हटा रहा था। तभी ड्रेसिंग की पट्टी काटते समय स्टाफ ने इतनी लापरवाही बरती कि कैंची सीधे बच्चे के बाएं हाथ की उंगली पर चल गई, जिससे उंगली का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया।
ICU में भर्ती है मासूम
उंगली कटने के बाद बच्चा दर्द से कराह उठा और उसे भारी रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर स्थिति में ICU में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मासूम की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बच्चे की हालत स्थिर
माता-पिता की शिकायत
बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने अस्पताल के तीन स्टाफ मेंबर के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
वंदे भारत की चपेट में आने से पति-पत्नी और मासूम की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा








































