रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 5वें एडिशन में एक्ट्रेस आलिया भट्ट को गोल्डन ग्लोब होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आलिया दूसरी बार इस फेस्टिवल में पहुंची थीं और फेस्टिवल के दौरान एक पाकिस्तानी फैन के सवाल का जो उन्होंने जवाब दिया, उसकी चर्चा हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट में एक पाकिस्तानी फैन ने आलिया से सवाल पूछा कि क्या वे कभी पाकिस्तान जाने का विचार करेंगी, तो आलिया ने कहा, “मैं वहां जाऊंगी, जहां मेरा काम मुझे ले जाए।” वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भारत का प्रतिनिधित्व करने के प्रेशर को महसूस करती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह प्रेशर नहीं बल्कि गर्व है, जो उनके नजरिए को दिशा देता है। नेपोटिज्म के मुद्दे पर आलिया ने कहा, “अगर आप टेबल पर कुछ नया लेकर आते हैं, तो सब कुछ माफ है।” फेस्टिवल में आलिया ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी और अनुभवों में नए रंग जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा, “अब उनकी बेटी राहा इतनी बड़ी हो गई है कि मुझसे पूछती है, मम्मा, आप कहां जा रही हैं और कब लौटेंगी।” आलिया ने बताया कि राहा की अब पैपराजी से भी अपनी एक अलग पहचान बन गई है। आलिया ने अपनी बातचीत में कहा कि उनके करियर में “ऑथेंटिसिटी” (सच्चाई) सबसे अहम भूमिका निभाती है। यही चीज मुझे और ऑडियंस को कनेक्ट रखती है। उन्होंने कहा कि दर्शकों तक सबसे ज्यादा असर “सच्ची भावनाओं” का ही पहुंचता है, चाहे प्रतिक्रिया कैसी भी हो। उन्होंने यह भी बताया कि कान्स और मेट गाला जैसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में भाग लेने के बाद वे अक्सर “पजामा पहनकर पिज्जा खाती हैं”, ताकि ग्लैमर और रियल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रख सकें।







































