
2025 का साल भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा है। जहां प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ने अब तक करीब 10% और सेंसेक्स ने लगभग 9% का स्थिर रिटर्न दिया है, वहीं ब्रॉडर मार्केट-खासकर स्मॉलकैप सेगमेंट में कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों की किस्मत चमका दी है। इन स्टॉक्स ने न केवल बाजार की सामान्य सुस्ती को चुनौती दी, बल्कि रणनीतिक बदलाव, डिफेंस सेक्टर में गहरी पैठ, वैश्विक विस्तार और बड़े ऑर्डर बुक के दम पर असाधारण प्रदर्शन किया है। बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक, जो निवेशक रिस्क लेने की क्षमता रखते थे और इन्हें शुरुआती दौर में पहचान सके, उनके लिए ये शेयर वेल्थ क्रिएशन का सुनहरा माध्यम बने, कुछ मामलों में तो 3,200% से लेकर 6,000% से भी ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न मिला। ये पांच मल्टीबैगर स्टॉक्स बाजार की धारणा को पूरी तरह पलट चुके हैं।
RRP Semiconductor ने दिया 1 साल में 6,061% रिटर्न
RRP सेमीकंडक्टर के शेयरों ने इस साल जबरदस्त रैली दिखाई है, जो इस साल ₹181.9 से बढ़कर ₹11,207 हो गए। 1980 की इस कंपनी ने अपनी पहचान बदलकर अब भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम में खुद को स्थापित किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह तेजी उसके बिजनेस मॉडल में आए बदलाव और बाजार की धारणा के कारण है।
Swadeshi Industries ने 4,914% का दिया रिटर्न
इस साल यह स्टॉक ₹2.92 से बढ़कर ₹146.40 पर पहुंच गया, शुक्रवार के सत्र में 1.99% ऊपर बंद हुआ। कंपनी का फिलीपींस की ‘Perlas Weil Flores’ के साथ रणनीतिक गठबंधन है। कंपनी अब एशियाई बाजारों में एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स पर दांव लगा रही है।
RRP Defense ने दिया 4,510% रिटर्न
पहले यूरो एशिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाने वाला RRP डिफेंस ₹20.31 से बढ़कर ₹936.30 पर पहुंच गया, क्योंकि कंपनी डीप-टेक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की ओर मुड़ रही है।खबर के मुताबिक, इजरायल की Meprolight के साथ करार के बाद कंपनी महाराष्ट्र में एडवांस्ड वेपन साइट्स का निर्माण करेगी।
Midwest Gold ने 3,529% से ज्यादा का रिटर्न दिया
मिडवेस्ट गोल्ड ₹111.57 से बढ़कर ₹4,048.85 पर पहुंच गया, शुक्रवार को 3.65% ऊपर बंद हुआ। 27 नवंबर 2025 को मिडवेस्ट गोल्ड ने एक्सचेंज को सूचित किया कि श्रीलंका में स्टेप-डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Good Energy (Pvt) Ltd का गठन किया गया है। नई इकाई रिन्यूएबल एनर्जी, क्लीन पावर सॉल्यूशंस और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स पर फोकस करेगी।
Swan Defence ने 3,234% रिटर्न दिया
स्वान डिफेंस (पहले रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग) के शेयर ₹37.78 से बढ़कर ₹1,259.70 पर पहुंच गए। इस साल 28 अक्टूबर 2025 को कंपनी ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ इंडियन नेवी के लिए लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स डिजाइन और निर्माण के लिए एक्सक्लूसिव टीमिंग एग्रीमेंट साइन किया। इसके बाद 10 नवंबर 2025 को नॉर्वे की Rederiet Stenersen AS से छह केमिकल टैंकर बनाने का लेटर ऑफ इंटेंट मिला, जिसकी वैल्यू करीब 220 मिलियन डॉलर है।







































