इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्रिस वोक्स आखिरी बार भारत के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए दिखे थे। उस दौरान वह चोटिल भी हो गए थे। क्रिस ने अपने 14 साल के करियर पर विराम लगा दिया है। बड़ी बात ये भी है कि इस खिलाड़ी को आगामी सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।







































