
विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी। फाइल
नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई। जानकारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन के कम से कम 20 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णम को उम्मीद से 25 ज्यादा वोट मिले। इस तरह से इंडिया गठबंधन अपने उम्मीदवार को अपनी क्षमता का पूरा वोट भी नहीं दिया सका।
सीपी राधाकृष्णम को 452 वोट मिले
जानकारी के मुताबिक एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णम को कुल 452 वोट मिले। जोकि एनडीए के सांसद की कुल क्षमता से 25 अधिक है। वहीं, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को कुल 300 वोट मिले। इंडिया गठबंधन की जितनी क्षमता थी उससे भी कम वोट रेड्डी को मिली। इस तरह से विपक्षी गठबंधन दूसरी पार्टियों में सेधमारी की बात तो दूर अपना ही वोट नहीं संभाल सका।
विपक्ष और सत्ता पक्ष के पास कितने हैं सांसद
आपको बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को मिलाकर एनडीए के पास 427 सांसद हैं। जबकि मतगणना में 452 वोट मिले। वहीं, इंडिया गठबंधन के पास दोनों सदनों के सांसदों की संख्या को मिलाकर 334 सांसद हैं लेकिन विपक्षी उम्मीदवार को 300 वोट ही मिले। यानी विपक्षी गुट के कई सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। बताया जा रहा है कि कई वोट इनवैलिड भी घोषित हुए हैं।







































