• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    यूपी से मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें- चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी जरूरी डिटेल्स

    यूपी से मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें- चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी जरूरी डिटेल्स

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

    Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

    दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

    दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

    india t20 squad suryakumar yadav out of the squad shreyas iyer named new t20i captain

    india t20 squad suryakumar yadav out of the squad shreyas iyer named new t20i captain

    ₹180 में हेयरकट और ₹120 में शेविंग, हजामत के लिए अब 20% ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    ₹180 में हेयरकट और ₹120 में शेविंग, हजामत के लिए अब 20% ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

    यूपी से मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें- चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी जरूरी डिटेल्स

    यूपी से मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें- चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी जरूरी डिटेल्स

    AC Cleaning में न करें ये बड़ी Mistake, महंगा Repair कराएगा हजारों का नुकसान

    AC Cleaning में न करें ये बड़ी Mistake, महंगा Repair कराएगा हजारों का नुकसान

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

    Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

    दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

    दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

    ₹180 में हेयरकट और ₹120 में शेविंग, हजामत के लिए अब 20% ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    ₹180 में हेयरकट और ₹120 में शेविंग, हजामत के लिए अब 20% ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    क्या E85 फ्यूल आने से बंद हो जाएंगी E20 फ्यूल वाली गाड़ियां? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया ये जवाब

    क्या E85 फ्यूल आने से बंद हो जाएंगी E20 फ्यूल वाली गाड़ियां? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया ये जवाब

    ऑयल इंडिया ने ढूंढ निकाला प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार, समुद्र के नीचे मिला खजाना

    ऑयल इंडिया ने ढूंढ निकाला प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार, समुद्र के नीचे मिला खजाना

    SBI, PNB, ICICI समेत देश के तमाम बैंकों में क्या है होम और कार लोन की लेटेस्ट ब्याज दरें? यहां चेक करें लिस्ट

    SBI, PNB, ICICI समेत देश के तमाम बैंकों में क्या है होम और कार लोन की लेटेस्ट ब्याज दरें? यहां चेक करें लिस्ट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

    'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

    'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

    'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

    india t20 squad suryakumar yadav out of the squad shreyas iyer named new t20i captain

    india t20 squad suryakumar yadav out of the squad shreyas iyer named new t20i captain

    'हर महिला सम्मान की हकदार है':'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे

    'हर महिला सम्मान की हकदार है':'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे

    Salman Khan Kala Hiran Controversy; Sonu Mishra

    Salman Khan Kala Hiran Controversy; Sonu Mishra

    new chandigarh test match india won toss and elected to bat shubman gill captains on home

    new chandigarh test match india won toss and elected to bat shubman gill captains on home

    Akshay Kumars Funny Prank on Rajpal Yadavs Wig

    Akshay Kumars Funny Prank on Rajpal Yadavs Wig

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    वायनाड के स्कूल में बीमार हुए 150 बच्चे, टीचर भी चपेट में; करनी पड़ी एक सप्ताह की छुट्टी

    वायनाड के स्कूल में बीमार हुए 150 बच्चे, टीचर भी चपेट में; करनी पड़ी एक सप्ताह की छुट्टी

    वक्फ बोर्ड का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, काम के बदले मांगे थे 10 हजार रुपये

    वक्फ बोर्ड का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, काम के बदले मांगे थे 10 हजार रुपये

    रजत शर्मा का ब्लॉग | अराजकता में अवसर: मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर क्यों लिया?

    रजत शर्मा का ब्लॉग | अराजकता में अवसर: मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर क्यों लिया?

    ‘गर्व है’ एथलीट प्रज्ञानंद नॉर्वे चेस जीतने वाले पहले भारतीय, गौतम अडानी ने दी बधाई

    ‘गर्व है’ एथलीट प्रज्ञानंद नॉर्वे चेस जीतने वाले पहले भारतीय, गौतम अडानी ने दी बधाई

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने शाम 5 बजे तक धरना देने की अनुमति दी

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने शाम 5 बजे तक धरना देने की अनुमति दी

    आज का मौसमः आंधी-तूफान के साथ 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेंगी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं

    आज का मौसमः आंधी-तूफान के साथ 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेंगी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल: अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, ‘वी द लीडर्स’ को चंद घंटे में लाखों लोगों का मिला साथ

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल: अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, ‘वी द लीडर्स’ को चंद घंटे में लाखों लोगों का मिला साथ

    केरल के बाद कहां तक पहुंचा मानसून? जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब तक पहुंचेगा

    केरल के बाद कहां तक पहुंचा मानसून? जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब तक पहुंचेगा

    हिमाचल प्रदेश के इस जिले में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5 थी तीव्रता, Video आया सामने

    हिमाचल प्रदेश के इस जिले में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5 थी तीव्रता, Video आया सामने

    GDP के ताजा आंकड़ों से PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण गदगद, जानें क्या-क्या कहा

    GDP के ताजा आंकड़ों से PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण गदगद, जानें क्या-क्या कहा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

“‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रबल समर्थक हैं संघ प्रमुख”, भागवत के जन्मदिन पर PM मोदी का बधाई संदेश

by krutikadalvibiz
September 11, 2025
in Blog, Lifestyle
247 5
0
“‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रबल समर्थक हैं संघ प्रमुख”, भागवत के जन्मदिन पर PM मोदी का बधाई संदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन के मौके पर एक लेख लिखा है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है कि ‘मोहन भागवत जी ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र से प्रेरित होकर समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।’ उन्होंने भागवत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहन भागवत के जन्मदिन पर अपने ब्लॉग में लिखा है:

आज 11 सितंबर है। यह दिन अलग-अलग स्मृतियों से जुड़ा है। एक  स्मृति 1893 की है, जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्वबंधुत्व का संदेश दिया और दूसरी स्मृति है 9/11 का आतंकी हमला, जब विश्व बंधुत्व को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई गई। आज के दिन की एक और विशेष बात है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व का 75वां जन्मदिवस है जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।


संघ परिवार में जिन्हें परम पूजनीय सरसंघचालक के रूप में श्रद्धाभाव से संबोधित किया जाता है, ऐसे आदरणीय मोहन भागवत जी का आज जन्मदिन है। यह एक सुखद संयोग है कि इसी साल संघ भी अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। मैं भागवत जी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।


मधुकरराव जी का राष्ट्र निर्माण के प्रति झुकाव इतना प्रबल था कि अपने पुत्र मोहनराव को भी इस महान कार्य के लिए निरंतर गढ़ते रहे। एक पारसमणि मधुकरराव ने मोहनराव के रूप में एक और पारसमणि तैयार कर दी।


भागवत जी का पूरा जीवन सतत प्रेरणा देने वाला रहा है। वे 1970 के दशक के मध्य में प्रचारक बने। सामान्य जीवन में प्रचारक शब्द सुनकर ये भ्रम हो जाता है कि कोई प्रचार करने वाला व्यक्ति होगा, लेकिन जो संघ को जानते हैं उनको पता है कि प्रचारक परंपरा संघ कार्य की विशेषता है। गत 100 वर्षों में देशभक्ति की प्रेरणा से भरे हजारों युवक-युवतियों ने अपना घर-परिवार त्याग करके पूरा जीवन संघ परिवार के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया है। भागवत जी भी उस महान परंपरा की मजबूत धुरी हैं।


भागवत जी ने उस समय प्रचारक का दायित्व संभाला, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। उस दौर में प्रचारक के रूप में भागवत जी ने आपातकाल-विरोधी आंदोलन को निरंतर मजबूती दी। उन्होंने कई वर्षों तक महाराष्ट्र के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों, विशेषकर विदर्भ में काम किया। 1990 के दशक में अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख के रूप में मोहन भागवत जी के कार्यों को आज भी कई स्वयंसेवक स्नेहपूर्वक याद करते हैं। इसी कालखंड में मोहन भागवत जी ने बिहार के गांवों में अपने जीवन के अमूल्य वर्ष बिताए और समाज को सशक्त करने के कार्य में समर्पित रहे।


वर्ष 2000 में वे सरकार्यवाह बने और यहां भी भागवत जी ने अपनी अनोखी कार्यशैली से हर कठिन परिस्थिति को सहजता और सटीकता से संभाला।


2009 में वे सरसंघचालक बने और आज भी अत्यंत ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। भागवत जी ने राष्ट्र प्रथम की मूल विचारधारा को हमेशा सर्वोपरि रखा।


सरसंघचालक होना मात्र एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं है। यह एक पवित्र विश्वास है, जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी दूरदर्शी व्यक्तित्वों ने आगे बढ़ाया है और इस राष्ट्र के नैतिक और सांस्कृतिक पथ को दिशा दी है। असाधारण व्यक्तियों ने इस भूमिका को व्यक्तिगत त्याग, उद्देश्य की स्पष्टता और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण के साथ निभाया है। यह गर्व की बात है कि मोहन भागवत जी ने न केवल इस विशाल जिम्मेदारी के साथ पूर्ण न्याय किया है, बल्कि इसमें अपनी व्यक्तिगत शक्ति, बौद्धिक गहराई और सहृदय नेतृत्व भी जोड़ा है।


भागवत जी का युवाओं से सहज जुड़ाव है और इसलिए उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संघ कार्य के लिए प्रेरित किया है। वे लोगों से प्रत्यक्ष संपर्क में रहते हैं, और संवाद करते रहते हैं। श्रेष्ठ कार्य पद्धति को अपनाने की इच्छा और बदलते समय के प्रति खुला मन रखना, ये मोहनजी की बहुत बड़ी विशेषता रही है। अगर हम व्यापक संदर्भ में देखते हैं तो संघ की 100 साल की यात्रा में भागवत जी का कार्यकाल संघ में सर्वाधिक परिवर्तन का कालखंड माना जाएगा। चाहे वो गणवेश परिवर्तन हो, संघ शिक्षा वर्गों में बदलाव हो, ऐसे अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन उनके निर्देशन में संपन्न हुए।


कोरोना काल में मोहन भागवत जी के प्रयास  विशेष रूप से याद आते  है। उस कठिन समय में उन्होंने स्वयंसेवकों को सुरक्षित रहते हुए समाजसेवा करने की दिशा दी और टेक्नोलॉजी  का उपयोग बढ़ाने पर बल दिया। उनके मार्गदर्शन  में स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई, जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों और वैश्विक विचार को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को  विकसित किया। हमें कई स्वयंसेवकों को खोना भी पड़ा, लेकिन भागवत जी की प्रेरणा ऐसी थी कि अन्य स्वयंसेवकों की दृढ़ इच्छाशक्ति कमजोर नहीं पड़ी।


इस वर्ष की शुरुआत में, मैंने नागपुर में उनके साथ माधव नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन के दौरान मैंने कहा था कि संघ अक्षयवट की तरह है, जो राष्ट्रीय संस्कृति और चेतना को ऊर्जा देता है। इस अक्षयवट वृक्ष की जड़ें इसके मूल्यों की वजह से बहुत गहरी और मजबूत हैं। इन मूल्यों को आगे बढ़ाने में जिस समर्पण से मोहन भागवत जी जुटे हुए हैं, वो हर किसी को प्रेरणा देता है।


समाज कल्याण के लिए संघ की शक्ति के निरंतर उपयोग पर मोहन भागवत जी का विशेष बल रहा है। इसके लिए उन्होंने पंच परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसमें स्व बोध, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुम्ब प्रबोधन और  पर्यावरण के सूत्रों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। देश और समाज के लिए सोचने वाले हर भारतवासी को पंच परिवर्तन के इन सूत्रों से अवश्य प्रेरणा मिलेगी।


संघ का हर कार्यकर्ता वैभव संपन्न भारत माता का सपना साकार होते देखना चाहता है। इस सपने को पूरा करने के लिए जिस स्पष्ट विज़न और ठोस एक्शन की जरूरत होती है, मोहन जी इन दोनों गुणों से परिपूर्ण हैं।


मोहन जी के स्वभाव की एक और बड़ी विशेषता ये है कि वो मृदुभाषी हैं। उनमें सुनने की भी अद्भुत क्षमता है। यह विशेषता न केवल उनके दृष्टिकोण को गहराई देती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व में संवेदनशीलता और गरिमा भी लाती है।


मोहन जी, हमेशा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रबल पक्षधर रहे हैं। भारत की विविधता और भारत भूमि की शोभा बढ़ा रही अनेक संस्कृतियों और परंपराओं के उत्सव में भागवत जी पूरे उत्साह से शामिल होते हैं। वैसे बहुत कम लोगों को ये पता है कि मोहन भागवत जी अपनी व्यस्तता के बीच संगीत और गायन में भी रुचि रखते है। वे विभिन्न भारतीय वाद्ययंत्रों में भी निपुण हैं। पठन-पाठन में उनकी रुचि, उनके अनेक भाषणों और संवादों में साफ दिखाई देती है।


पिछले दिनों देश में जितने सफल जन-आंदोलन हुए चाहे स्वच्छ भारत मिशन हो या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मोहन भागवत जी ने पूरे संघ परिवार को इन आंदोलनों में ऊर्जा भरने के लिए प्रेरित किया। मैं पर्यावरण से जुड़े प्रयासों और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को आगे बढ़ाने के प्रति उनके समर्पण को जानता हूं। मोहन जी का बहुत जोर आत्मनिर्भर भारत पर भी है।


कुछ ही दिनों में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष का हो जाएगा। यह भी सुखद संयोग है कि विजयादशमी का पर्व, गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और संघ का शताब्दी वर्ष एक ही दिन आ रहे हैं।


यह भारत और विश्वभर के लाखों स्वयंसेवकों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। हम स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमारे पास मोहन भागवत जी जैसे दूरदर्शी और परिश्रमी सरसंघचालक हैं, जो ऐसे समय में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। एक युवा स्वयंसेवक से लेकर सरसंघचालक तक की उनकी जीवन यात्रा उनकी निष्ठा और वैचारिक दृढ़ता को दर्शाती है। विचार के प्रति पूर्ण समर्पण और व्यवस्थाओं में समयानुकूल परिवर्तन करते हुए उनके नेतृत्व में संघ कार्य का निरंतर विस्तार हो रहा है।


मैं मां भारती की सेवा में समर्पित मोहन भागवत जी के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की पुनः कामना करता हूँ। उन्हें जन्मदिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं।

बता दें कि RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को 75 वर्ष के हो गए। वह 16 वर्ष से ज्यादा समय से संघ के प्रमुख हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 11 सितंबर 1950 को जन्मे भागवत RSS प्रमुख के कार्यकाल की अवधि के मामले में एम. एस. गोलवलकर और मधुकर दत्तात्रेय देवरस (बालासाहेब) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। RSS के तीसरे प्रमुख रहे बालासाहेब 20 से अधिक वर्षों तक शीर्ष पद पर रहे, जबकि दूसरे सरसंघचालक गोलवलकर ने 32 वर्षों से अधिक समय तक संगठन का नेतृत्व किया। भागवत ने लगभग 50 साल पहले RSS के ‘प्रचारक’ के रूप में काम करना शुरू किया और मार्च 2009 में इसके सरसंघचालक यानी कि प्रमुख बने। उनके पिता मधुकरराव भागवत भी एक ‘प्रचारक’ यानी एक पूर्णकालिक RSS कार्यकर्ता थे।

Tags: 11 September significance911 vs 1893 VivekanandaMohan Bhagwat birthdayMohan Bhagwat leadershipMohan Bhagwat life journeyMohan Bhagwat visionNarendra Modi BlogNarendra Modi Blog on Mohan BhagwatRSS centenaryRSS SarsanghchalakRSS social transformationVasudhaiva Kutumbakam RSSएककजनमदनपरपरबलपरमखबधईभगवतभरतभरतशरषठमदसघसदशसमरथकह
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
वायनाड के स्कूल में बीमार हुए 150 बच्चे, टीचर भी चपेट में; करनी पड़ी एक सप्ताह की छुट्टी

वायनाड के स्कूल में बीमार हुए 150 बच्चे, टीचर भी चपेट में; करनी पड़ी एक सप्ताह की छुट्टी

June 6, 2026
वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

June 6, 2026
entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

June 6, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In