![]()
मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे रविवार देर रात उनसे मिलने घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। इस बीच, CCTV फुटेज में दो संदिग्धों की पहली तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए। अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर की कार पर 5 राउंड गोलियां चलीं। एक्टर के ड्राइवर उमेश चव्हाण को गोली लगी है। इसके अलावा एक और शख्स घायल है। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली।





































