
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह)।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। अभी तक के रुझानों में, एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिसमें बीजेपी और जेडीयू दो प्रमुख दल हैं। एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि महागठबंधन 36 सीटों पर है। अब तक के नतीजों के सामने आने पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह) की प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि, बिहार में मतगणना अभी भी जारी है और जबकि कुछ सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह) ने कहा कि, ‘जनता ने विकास पर और अगले पांच सालों में इसे बढ़ाने पर मुहर लगाई है। नीतीश कुमार एक शेर हैं। नतीजों ने साफ़ कर दिया है कि एनडीए यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा था और जनता ने उनके काम की बदौलत उन्हें भारी जनादेश दिया है।’
गृहमंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया
बिहार के चुनावी नतीजों पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ Politics of performance के आधार पर जनादेश देती है। श्री @narendramodi जी, श्री @NitishKumar जी व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के @BJP4Bihar के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं।’
आगे वे लिखते हैं, ‘मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।’
यह भी पढ़ें






































