केंद्र शासित प्रदेश पुडिचेरी के लिए NDA में सीट शेयरिंग का काम पूरा हो गया है। पुडुचेरी में NDA का नेतृत्व करने वाली AINRC कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। AIADMK को 2 सीट और लक्ष्य जननायगा कक्षी (LJK) को 2 सीट दी गई हैं।
जानिए NDA में कौन-कौन से दल शामिल
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में प्रमुख दल ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) हैं। साथ ही AIADMK और लक्ष्य जननायगा कक्षी (LJK) एक साथ मिलकर एनडीए के तहत चुनाव लड़ रही हैं। AINRC के नेता एन. रंगासामी मुख्यमंत्री हैं। एनडीए का मुख्य आधार AINRC कांग्रेस है। जो कि गठबंधन का सबसे बड़ा दल है।
पुडुचेरी में हैं 30 विधानसभा सीट
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा में कुल 30 निर्वाचित सीटें हैं। इनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा 3 सदस्य नामांकित किए जाते हैं, जिससे विधानसभा की कुल ताकत 33 हो जाती है। विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 16-17 सीटों की जरूरत पड़ती है।
9 अप्रैल को हैं विधानसभा के चुनाव
चुनाव आयोग ने हाल ही में 2026 के विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। यहां 9 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव किया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।







































