
भूस्खलन की चपेट में आई बस।
बिलासपुर: इस वक्त की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आ रही है। यहां झंडुता इलाके में भूस्खलन हो गया है। हैरानी की बात ये है कि चलती बस के ऊपर मलबा गिर गया है। भूस्खलन की चपेट में आने से बस में सवार यात्री भी उसकी चपेट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 30 लोग सवार थे। फिलहाल 15 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। (इनपुट- जितेन)
खबर को अपडेट किया जा रहा है…







































