बेंगलुरु: बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन के DCP की ओर से भेजी गयी एक जानकारी में कहा गया है कि हलसुरू के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध रूप से करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई।
घटना कल शाम की बताई जा रही है, हलसुरू के होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिकों (जर्मनी और स्लोवाकिया के निवासी) की संदिग्ध रूप से करंट लगने से मौत हो गई।
2 अन्य घायल, जिसमें एक है अमेरिकी नागरिक
दो अन्य लोग, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक (जो होटल में मेहमान थे) और होटल के एक भारतीय पूल अटेंडेंट पीड़ितों को बचाने की कोशिश में घायल हो गए। दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, वे खतरे से बाहर हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
कॉपी अपडेट हो रही है…




































