भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में भी शिकस्त दी है। बुधवार को टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 7 विकेट से शिकस्त देकर 2 यूथ टेस्ट की सीरीज को क्लीन स्वीप किया है। पहले यूथ टेस्ट में भी भारतीय टीम ने पारी और 58 रन के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मुकाबले हुए थे और भारतीय टीम ने तीनों में जीत हासिल की थी।







































