भारत ने कानून एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर के भारत लाया जा रहा है। वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही साहिल चौहान को हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी।
कौन है साहिल चौहान?
आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान केंद्रीय एजेंसी NIA का भी वांटेड है। साहिल चौहान आरोपी हरियाणा की जेल में बन्द कौशल चौधरी गैंग का गैंगस्टर है। उसके ऊपर विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाने का आरोप है। हाल ही में सेंट्रल एजेंसियों और हरियाणा पुलिस ने साहिल चौहान को विदेश में गिरफ्तार करवाया था। अब उसे विदेश से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट लाया जा रहा है।








































