Central Government Health Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिजनों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए बड़ा स्टेप लिया है। सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत दिल्ली और आसपास के NCR के इलाके में 207 अस्पतालों को पैनल में शामिल कर दिया है। इनमें 190 मल्टी-स्पेशलिटी और 17 सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।
हॉस्पिटल्स की संख्या बढ़ने से बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा
इस निर्णय के बाद मोदी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के इलाज के लिए ज्यादा हॉस्पिटल्स के ऑप्शन मिल जाएंगे। अब लाभार्थियों को अपने घर के नजदीक पहले से ज्यादा अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल पाएगी, जिससे इलाज के लिए लंबी दूरी तक जाना नहीं पड़ेगा। साथ ही, कर्मचारियों और पेंशनरों की चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच भी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।
नए पैनल में शामिल हुए 207 हॉस्पिटल्स
इसको लेकर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस फोरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर की, जिसमें बताया गया कि यह फैसला केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिजनों के लिए हेल्थ स्कीम की उपलब्धता, विकल्पों और क्वालिटी को बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही, फोरम ने नए पैनल में शामिल 207 हॉस्पिटल्स की लिस्ट भी जारी की है।
सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के पैनल में जुड़ने से बड़ा फायदा
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के कर्मचारी और रिटायर अफसर रहते हैं। ऐसे में हॉस्पिटल्स की संख्या बढ़ने से मरीजों को वक्त पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। खासतौर से सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के पैनल में जुड़ने से जटिल बीमारियों का इलाज भी हो सकेगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की बात
गौरतलब है कि मोदी सरकार की यह पहल ऐसे वक्त में हुई है जब स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी और पहुंच को लेकर लगातार सुधार करने की बात हो रही है। नए हॉस्पिटल्स के पैनल में शामिल होने से CGHS के लाभार्थियों को ज्यादा व्यापक और सुविधाजनक हेल्थ सर्विस मिलने की उम्मीद की जा रही है, जिससे लाखों परिवारों को सीधे तौर पर फायदा होगा। अब पैनल में यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, मेदांता द मेडिसिटी, सेक्टर – 38, गुड़गांव, अमृता हॉस्पिटल, माता अमृतानंदमयी मार्ग, सेक्टर 88, फरीदाबाद, बत्रा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, 1, तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया, महरौली, फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड, B-22, सेक्टर-62, नोएडा और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर 50, नोएडा समेत 207 हॉस्पिटल शामिल हो गए हैं।








































