
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को 48वें वार्षिक आम बैठक में अपनी सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो के आईपीओ का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए सभी तैयारियां कर रहा है। आरआईएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि रिलायंस जियो संभवतः 2026 की पहली छमाही में लिस्टेड हो जाएगा।
क्या होता है आईपीओ?
IPO यानी Initial Public Offering (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) वह प्रक्रिया है जिसके तहत कोई निजी कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता को बेचने के लिए बाजार में उतारती है। यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम होता है, जिसमें कंपनी निजी से सार्वजनिक रूप में परिवर्तित हो जाती है। इसके लिए कंपनी को नियामक संस्था SEBI से अनुमति लेनी होती है और कई कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। एक बार जब कंपनी पब्लिक हो जाती है, तो उसके शेयर शेयर बाजार (जैसे BSE या NSE) में लिस्ट हो जाते हैं और आम लोग उनमें निवेश कर सकते हैं।
खबर अपडेट जारी है…







































