भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा किया। मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान वह हर्षित राणा को ट्रोल करने वालों पर भड़के और इसे उन्होंने शर्मनाक बताया। बता दें कि, साधारण प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में लगातार मौके मिलने के कारण हर्षित को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।






































