
संसद में ई-सिगरेट पीने के मामले पर हंगामा। (फाइल फोटो)
भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने आधाकारिक X हैंडल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जिस टीएमसी सांसद पर संसद के अंदर वैपिंग करने का आरोप लगाया है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं। उनके जैसे लोगों के लिए, नियमों और कानूनों का स्पष्ट रूप से कोई मतलब नहीं है। जरा उस दुस्साहस की कल्पना करें, जो सदन में रहते हुए अपनी हथेली में ई-सिगरेट छिपा रहा हो। धूम्रपान गैरकानूनी नहीं हो सकता है, लेकिन संसद में इसका उपयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है। ममता बनर्जी को अपने सांसद के दुर्व्यवहार पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।”





































