पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाला। ये उसकी पुरानी आदत हो गई है कि पहले गलती करो और फिर उस पर सफाई दो। पाकिस्तान की इस आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जहां पहले पुरुष एशिया कप 2025 के बाद पाकिस्तान के मंत्री और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने विजेता भारतीय टीम के हक की ट्रॉफी और मेडल भी नहीं दिए। बाद में एसीसी की मीटिंग के बाद उन्होंने माफी मांग ली। अब एक वाकिया महिला वर्ल्ड कप के बीच सामने आया है। जहां पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने पहले कश्मीर का जिक्र करते हुए विवादित बयान दिया। उसके बाद एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए उस पर सफाई भी दी।






































