
गैस रिफिलिंग सेंटर में लगी भीषण आग
हैदराबाद के कुकुटपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव गांधी नगर में एक गैस रिफिलिंग केंद्र में आग लग गई। गैस भरते समय अचानक गैस लीक हो गई और देखते ही देखत आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गैस सिलेंडर अभी भी फट रहे हैं, कॉलोनी के निवासी दहशत में इधर-उधर भाग गए हैं। घटना का पूरा विवरण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
देखें वीडियो
प्लास्टिक कचरे के गोदाम में लगी भीषण आग
हैदराबाद में प्लास्टिक कचरे के एक गोदाम में कल यानी मंगलवार को भीषण आग लग गई, पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि बुडवेल इलाके में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी और परिसर में तेजी से फैल गई जिससे घटनास्थल से घना काला धुआं निकलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राजेंद्र नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘आग लगने की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।






































